अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

 

पिछले कई महीनों से स्टार भारत अपने जीवंत और जानदार कंटेंट से  दर्शकों का मनोबल बढ़ा रहा है। अपने होम फाउंड शो राधाकृष्ण और मन की आवाज प्रतिज्ञा 2  के साथ चैनल अपने दर्शकों का मनोबल बढ़ाने के लिए महाकाव्य पौराणिक शो रामायण और महाभारत लेकर आया और इसी पौराणिक मिश्रण को जोड़ते हुए चैनल दर्शकों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय शो ‘ देवों के देव महादेव..’ को दोबारा लेकर आ रहा है। इस शो ने अपनी शुरुआत से ही काफी लोकप्रियता हासिल की है और आज भी इसे दर्शकों द्वारा इसे खूब सराहा जाता है।

मोहित रैना द्वारा निभाया गया महादेव का किरदार एक कलाकार के रूप में उनके लिए जबरदस्त साबित हुआ और उन्होंने अपनी सूचि में खूब प्रशंसक बढ़ाए । शो के मूल्यों को वर्तमान समय में खूबसूरती से प्रतिध्वनित करते हुए इस शो का उद्देश्य इस कठिन समय में दर्शकों के विश्वास को प्रोत्साहित करना और उनके साहस को बढ़ाना जारी रखना है।

इस शो में भगवान शिव के सार, उनकी ईमानदारी, अखंडता और पारिवारिक मूल्यों के आदर्शों को छूते हुए महादेव की यात्रा को शानदार ढंग से दर्शाया गया है। एक सन्यासी से एक गृहस्थ तक की उनकी यात्रा के माध्यम से यह शो उन विभिन्न स्थितियों के प्रतीकवाद को दर्शाता है जिनसे लोग आज के समय और उम्र में निपटते हैं। शो के प्रत्येक अध्याय का उद्देश्य उनके मूल्यों और विश्वासों का ज्ञान फैलाना है।

‘देवों के देव… महादेव’ भगवान शिव और उनके विभिन्न अवतारों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली कहानी है। यह कहानी हिंदू संस्कृति के भीतर सबसे शक्तिशाली भगवान शिव को दर्शाती है जहाँ धर्म और कर्तव्य से लेकर बलिदान, बहादुरी से बदला लेने की भावना जैसी सभी संभावित भावनाओं का चित्रण इस महाकाव्य कहानी में किया गया है।

मोहित रैना, मौनी रॉय, सौरभ राज जैन, सोनारिका भदौरिया, पूजा बनर्जी, ऋषिराज पवार जैसे प्रतिभाशाली और अद्भुत अभिनेताओं को एक साथ एक मंच पर प्रदर्शित करनेवाला यह शो जल्द ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए आपके टेलीविजन स्क्रीन पर लौटेगा।

* ये शो देवों के देव… महादेव शो  रात 9:30 बजे से चैनल स्टार भारत पर देखा जा सकेगा।